फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गोदाम मालिक से अवैध वसूली का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के बील अकबरपुर गांव के समीप निर्माणाधीन गोदाम मालिक से दो लाख रुपये प्रतिमाह अवैध वसूली मांग को लेकर मजदूर एवं गार्ड के साथ मारपीट की गई। गाजियाबाद के कवि नगर निवासी नीरज चौधरी ने न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि बील अकबरपुर गांव के पास गोदाम का निर्माण कर रहे हैं। निर्माण के लिए 18 लाख 61 हजार रुपये शुल्क जमा कराकर मानचित्र स्वीकृत कराया गया। बील अकबरपुर गांव निवासी धर्मेंद्र भाटी ने धमकी दी कि अगर गोदाम का निर्माण की एवज में दो लाख प्रति माह देने होंगे। नहीं तो शिकायत कर कंपनी को बदनाम कर देंगे। नीरज भाटी, दीपक, सोनू, ओम भाटी, न्यूज रिपोर्टर आदि का समूह है। चेतावनी दी की उनकी मर्जी के बिना गोदाम नहीं बनवा पाओगे। जब अवैध वसूली की लिए साफ मना कर दिया तो झूठे आरोप लगाते हुए राजस्व अधिकारियों को शिकायत दी।
विज्ञापन

धर्मेंद्र भाटी व अन्य सदस्यों के साथ अवैध उगाई करने, बदनाम करने, गुंडागर्दी करने आदि में लिप्त रहे। 10 अक्तूबर को लाठी डंडे लेकर गाली गलौज करते हुए निर्माणाधीन गोदाम में घुस गए। वहां मजदूर, मैनेजर के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। मैनेजर से 5 हजार रुपये और मजदूरों के उपकरण छीन कर ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। न्यायालय के आदेश पर धर्मेंद्र भाटी, नवीन भाटी, दीपक, सोनू, ओम भाटी, न्यूज रिपोर्टर व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें