फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दीवार कूदकर स्कूल में घुसे चोर सामान ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। गढ़ी चौखंडी स्थित एक प्राइवेट स्कूल में चोर दीवार फांदकर अंदर घुस गए और खिड़की तोड़कर प्रधानाचार्य के कक्ष में रखे लैपटॉप, नकदी समेत कीमत सामान चोरी कर लिया। कोतवाली फेज-3 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। गढ़ी निवासी हर्ष कौशिक ने पुलिस से शिकायत की है कि वह गढ़ी चौखंडी गांव में पुस्ता रोड स्थित प्रगति पब्लिक स्कूल के प्रबंधक हैं। अभी गर्मी की छुट्टी के चलते स्कूल बंद है।
विज्ञापन

आठ जून की रात करीब तीन से चार बजे के बीच अज्ञात चोर दीवार कूदकर स्कूल में घुस आए। चोरों ने प्रधानाचार्य के कार्यालय की खिड़की तोड़ दी और घुस गए। चोर स्कूल से दो लैपटॉप, करीब 10 हजार रुपये, प्रवेश रजिस्टर और प्रवेश फार्म चोरी करके ले गए। इसके अलावा चोर सीसीटीवी कैमरों के तार और पावर सप्लाई के तार चोरी करके ले गए। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें