फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अलीगढ़ के ध्यानार्थ...... नाबालिग के साथ रिश्तेदार ने की छेड़छाड़, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
-अलीगढ़ का रहने वाला है आरोपी, नाबालिग के माता-पिता की हो चुकी है मौत
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। नाबालिग की दादी ने थाने में शिकायत देकर रिश्तेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। एक गांव निवासी बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनके बेटे और बहू का निधन काफी समय पहले हो चुका है। उनकी नाबालिग पोती उनके साथ रहती है। उन्होंने बताया कि बीते दिनों अलीगढ़ के टप्पल के गांव उदयपुर निवासी उनका रिश्तेदार देवराज उनके घर आया था और उनकी पोती के साथ छेड़छाड़ की। जब नाबालिग ने इसका विरोध किया तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। बुजुर्ग ने बताया कि पहले भी आरोपी इस तरह की हरकत करता आया है। कोतवाली थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें