फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रिमांड पर ली गईं युवतियों से श्रमिक हिंसा से जुड़े अहम साक्ष्य जुटाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
(वेतन के लिए बवाल)
विज्ञापन


-रविवार शाम को रिमांड पूरी होने के बाद तीन आरोपियों को जेल में किया गया दाखिल

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। फेज-2 कोतवाली क्षेत्र में दर्ज हिंसा और उपद्रव के मामले में पुलिस कस्टडी रिमांड पर लाई गईं तीन महिला आरोपियों की रविवार शाम को रिमांड पूरी होने के बाद पुलिस की ओर से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने इस मामले में रिमांड पर ली गई आकृति चौधरी, सृष्टि गुप्ता और मनीषा चौहान से पूछताछ में वाट्सऐप ग्रुप पर की गई चैटिंग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले आरोपियों के नेटवर्क के बारे में अहम जानकारियां जुटाई हैं। तीनों से हिंसा के दौरान बिंदु जाम लगाने, गाड़ियां तोड़ने, आगजनी और फैक्ट्रियों में तोड़फोड़ आदि पर गहनता से पूछताछ की गई है। तीनों आरोपियों के मोबाइल फोन, डिजिटल चैट और वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ी गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई है। बता दें अदालत के आदेश पर पुलिस ने शुक्रवार से तीन दिन पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया था।

आदित्य आनंद, रुपेश
राय और सत्यम वर्मा की रिमांड पर फैसला आज : श्रमिक हिंसा में आरोपी आदित्य आनंद, रुपेश राय और सत्यम वर्मा की रिमांड को लेकर आज फैसला आने की उम्मीद है। रिमांड पर बहस के बाद अदालत ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। पुलिस की ओर से तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में याचिका लगाई थी। जिसपर गुरुवार को सुनवाई के दौरान आरोपी पक्ष और अभियोजन पक्ष की ओर से जोरदार बहस हुई थी। बहस के बाद अदालत की ओर से आदेश सुरक्षित रख लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आकृति ने जेल में पढ़ने के लिए मांगी किताबें : श्रमिक हिंसा मामले में आरोपी आकृति चौधरी ने महापुरुषों पर लिखी व उनके द्वारा लिखी गई किताब उपलब्ध कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया है। अदालत ने लुक्सर जेल के जेलर को जेल मैनुवल के मुताबिक किताबें उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें