फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अंडरपास में डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडरपास में डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की गई जान
विज्ञापन

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-96 अंडरपास में बृहस्पतिवार देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकरा गई। इसमें बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी मामूली रूप से घायल हुआ और सुरक्षित बच गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार रात खोड़ा निवासी सैफ अली खान अपने दोस्त रमजान के साथ यामाहा बाइक से सेक्टर-45 की ओर से सेक्टर-125 जा रहा था। जब दोनों सेक्टर-96 अंडरपास के पास पहुंचे, तभी अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सैफ अली खान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सेक्टर-39 पुलिस ने घायल को तत्काल सेक्टर-128 स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि मृतक गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी स्थित नेहरू गार्डन का निवासी था और सेक्टर-62 के एक चाय कैफे में कार्यरत था। वहीं उसके साथ मौजूद रमजान भी खोड़ा कॉलोनी का रहने वाला है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार के कारण बाइक का अनियंत्रित होना मानी जा रही है। एसीपी प्रवीण सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें