फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मेट्रो स्टेशन पर जांच में छात्र के बैग से मिला जिंदा कारतूस

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-83 मेट्रो स्टेशन पर बृहस्पतिवार सुबह सुरक्षा जांच के दौरान एक इंटरमीडिएट के छात्र के बैग से जिंदा कारतूस मिलने पर हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक, किशोर बागपत जिले के बिनौली थाना क्षेत्र के जीवाना मुल्तियाना गांव का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि कुछ दिन पहले उसे सड़क पर एक कारतूस पड़ा मिला था। उत्सुकतावश उसने उसे अपने बैग में रख लिया था और बाद में उसके बारे में भूल गया। उसी बैग के साथ वह मेट्रो स्टेशन पहुंच गया, जहां नियमित सुरक्षा जांच के दौरान मामला सामने आ गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छात्र के बयान की पुष्टि की जा रही है। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कारतूस को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें