फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कीरतपुर में पिकअप को आग लगाने में साथ थे पपला व विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
कीरतपुर में पिकअप को आग लगाने में साथ थे पपला व विकास
विज्ञापन

-छह माह से पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में थे दोनों, घर वाले बने है अनजान
-कक्षा 5 तक पढ़ा-लिखा है आरोपी पपला, जनवरी में लिया था पुराना मोबाइल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा/दादरी। देश विरोधी गतिविधियों में शामिल पपला और विकास बिजनौर के किरतपुर में पिकअप में आग लगाने वाली घटना में शामिल थे। पिकअप पर धार्मिक नारे लिखे थे। इसका वीडियो भी सामने आया था। वहीं पिछले छह माह से दोनों सरगना साकिब के माध्यम से पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में थे। जिसके बाद से दोनों की गतिविधियां बदल गई थी। हालांकि परिजन अनजान बने हैं और उनका कहना है कि उनको इसकी जानकारी नहीं थी।

होली के दिन बिजनौर के किरतपुर में धार्मिक नारा लिखी एक पिकअप गाड़ी में पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई थी। तब पुलिस ने इस मामले में अबूजन नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। जिसने खुलासा किया था कि पैसों के लालच में घटना को अंजाम दिया गया। सोशल मीडिया के माध्यम से ही उसने संपर्क किया गया था। बताया गया है कि उस घटना में छपरौला निवासी लोकेश व विकास का भी हाथ था। दोनों आरोपी पाकिस्तानी हैंडलर से वीडियो काॅन्फ्रेसिंग पर बात करते थे। दोनों छह माह से पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में थे। मेरठ निवासी साकिब ने दोनों को अपने गिरोह में शामिल किया था। पैसों के लालच में दोनों देश विरोधी गतिविधियां करने लगे। उनका व्यवहार बदला गया था। कई-कई दिन तक गायब रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि लोकेश कक्षा 5 तक पढ़ा है। गिरधरपुर के बेसिक स्कूल से पढ़ाई की थी, लेकिन बीच में ही स्कूल जाना बंद कर दिया। उसने जनवरी माह में ही पुराना फोन खरीदा था। जिसके बाद वो इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर सक्रिय हुआ था। रील बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें