फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: साइबर ठगों ने एक दिन में सात लोगों से ठगे लाखों

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेक्टर-20, सेक्टर-39 और सेक्टर-126 थानों में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

- साइबर ठगों ने मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग से जुड़े खातों को बनाया निशाना
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर-20, सेक्टर-39 और सेक्टर-126 थानों में बृहस्पतिवार को साइबर फ्रॉड के 7 अलग-अलग मामले दर्ज किए गए। इन सभी मामलों में पीड़ितों को 5 लाख रुपये से अधिक की चपत लगाई गई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-40 निवासी डॉ. राजश्री ने बताया कि 19 सितंबर 2025 को उनके मोबाइल के जरिए साइबर अपराधियों ने सेक्टर-51 स्थित निजी बैंक के खाते से 5 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली। शातिर ठगों ने पहले 2 लाख और फिर 3 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़िता की शिकायत पर थाना सेक्टर-39 में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


सेक्टर-21 निवासी अनिल अग्नहोत्री भी साइबर साइबर जालसाजों का शिकार बन गए। ठगों ने पांच लाख से अधिक की धनराशि उनके मोबाइल लिंक खाते से गायब कर दिया। सेक्टर-19 निवासी किशोर कुमार सक्सेना के साथ भी 5 लाख रुपये से अधिक का फ्रॉड हुआ। मोबाइल में मैसेज आने के बाद उन्हें पता चला कि उनके साथ फ्रॉड हो गया है।
सेक्टर-26 निवासी अंकुर अग्रवाल को भी साइबर ठगों ने अपना शिकार बनाया। उनके खाते से 5 लाख से अधिक की धनराशि उड़ा ली गई। सेक्टर-26 निवासी शशांक रस्तोगी के साथ भी पांच लाख से अधिक की साइबर जालसाजी की गई। इसके अलावा सेक्टर-29 निवासी सुनीता चौहान के खाते से भी 5 लाख से अधिक धनराशि की साइबर धोखाधड़ी हुई है। शिकायत के आधार पर इन चारों मामलों में सेक्टर-20 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-15 नयाबांस निवासी सरोज देवी ने फेज-1 थाने में दी गई प्राथमिकी में बताया कि ओखला स्थित सार्वजनिक बैंक में मेरे खाते से 27 फरवरी से 9 मार्च 2026 के बीच डिजिटल माध्यम से सात लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी की गई। फेज-1 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


साइबर ठगों ने कंपनी अकाउंटेंट और टेक-प्रोफेशनल को बनाया निशाना : सेक्टर-126 थाने में भी साइबर ठगी के दो मामले सामने आए हैं। साइबर जालसाजों ने एक प्राइवेट कंपनी की महिला अकाउंटेंट से 6 लाख रुपये और सेक्टर-128 निवासी से इंटरनेट बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड फ्रॉड के जरिए 7 लाख रुपये से अधिक की चपत लगा दी।
सेक्टर-127 स्थित प्राइवेट कंपनी में मधु अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं। 24 जून 2026 को उनके व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से संदेश आया जिस पर उनके बॉस की फोटो लगी हुई थी। जालसाज ने खुद को बॉस बताते हुए एक खाते में तुरंत 6 लाख भेजने को कहा। बॉस का मैसेज समझ मधु ने रकम ट्रांसफर कर दी। बाद में जब वास्तविक बॉस से बात हुई तो इस साजिश का पर्दाफाश हुआ।
विज्ञापन

सेक्टर-128 निवासी विवेक कुमार सिंह के साथ साइबर ठगी की दोहरी घटना हुई। पीड़ित के मुताबिक ठगों ने सेंधमारी कर उनके इंटरनेट बैंकिंग खाते से लगभग 6.50 लाख रुपये और इसी दिन उनके क्रेडिट कार्ड से लगभग 64 हजार रुपये का फर्जी लेनदेन कर दिया गया।एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर साइबर ठगी की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें