फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-55 में घर-घर से नहीं हो रहा नियमित कूड़ा उठान

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-55 में घर-घर से नहीं हो रहा नियमित कूड़ा उठान
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-55 में पिछले कुछ समय से घरों से नियमित रूप से कूड़ा न उठाए जाने की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। इस संबंध में सेक्टर की आरडब्ल्यूए की ओर से नोएडा प्राधिकरण से शिकायत की गई है। आरडब्ल्यूए ने बताया कि इस मौसम में कूड़ा जमा रहने से दुर्गंध, मच्छरों के पनपने, डेंगू एवं अन्य बीमारियों के फैलने का गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है। आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी के सदस्यों की ओर से संबंधित कर्मचारियों एवं अधिकारियों को फोन, संदेश एवं ग्रुप के माध्यम से लगातार इस समस्या से अवगत कराया जा रहा है, किंतु अभी तक इसका स्थायी एवं प्रभावी समाधान नहीं हो पाया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें