फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नौकरी लगवाने के नाम पर दस्तावेज लेकर बनाई दो फर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी लगने के नाम पर दस्तावेज लेकर बनाई दो फर्म, न्यायालय के आदेश पर नामजद रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के बिश्नोली गांव में एक युवक से नौकरी लगवाने के नाम पर आधार कार्ड, पैन कार्ड व सादा कागज पर हस्ताक्षर कर लिए गए। उसके आधार कार्ड, पैन कार्ड पर दो फर्म बनाकर करोड़ों रुपये का लेन-देन किया गया। पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में नामजद रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन


बिश्नोली गांव में अंशुल शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि गांव का ही शिवम् उर्फ जैगवार ने कंपनी में नौकरी लगाने के नाम पर अंशुल शर्मा से आधार कार्ड, पैन कार्ड व कुछ खाली कागजों पर 2018 में हस्ताक्षर कराए थे। नौकरी लगाने के लिए बायोडाटा भी लिया था। आश्वासन दिया कि जल्द ही अच्छी कंपनी में नौकरी लगवा दूंगा। पीड़ित के नाम दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल किया गया। जीएसटी नंबर ले लिया गया। जिस पर दो फर्म रजिस्टर्ड कराई गई। दोनों फर्मो पर 61 करोड़ 11 लाख 69175 का लेन-देन किया गया। जिससे प्रार्थी पर इनकम टैक्स विभाग के एक करोड़ 98 लाख 35735 की देनदारी बन रही है। इनकम टैक्स विभाग प्रार्थी को लगातार नोटिस भेज रहा है। पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर शिवम उर्फ जैगुआर के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें