फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ऑनलाइन गाय-भैंस बेचने के नाम पर लोगों को ठगने का साइबर आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन अलग-अलग मामलों में साइबर अपराध के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तारफोटो: पुलिस की गिरफ्त में साइबर अपराध के तीन आरोपी।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूंह पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नूंह पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने सूचना के आधार पर गांव मामलिका से अमीउल हक निवासी गांव मामलिका थाना पिनगवां को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसमें फर्जी सिम कार्ड लगा हुआ था। जांच के दौरान मोबाइल में फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, संदिग्ध ग्रुप और कई फर्जी बार कोड मिले, जिनका उपयोग साइबर ठगी में किया जा रहा था। संबंधित सिम नंबर के खिलाफ पहले से ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज पाई गई ।
दूसरे मामले में साइबर थाना नूंह की टीम ने दिल्ली-अलवर रोड स्थित गांव आकेड़ा के पास से रोबिन पुत्र जाकिर निवासी पाडला शाहपुरी थाना सदर फिरोजपुर झिरका जिला नूंह को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो मोबाइल फोन और एक एटीएम कार्ड बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि इन उपकरणों का उपयोग राजस्थान, गोवा और असम सहित कई राज्यों में साइबर ठगी के लिए किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मामले में सीआईए स्टाफ फिरोजपुर झिरका की टीम ने नल्हड़ रोड क्षेत्र से यूसुफ पुत्र उमर मोहम्मद निवासी गांव बींवा थाना सदर फिरोजपुर झिरका जिला नूंह को गिरफ्तार किया। आरोपी ऑनलाइन गाय-भैंस बेचने के नाम पर लोगों को ठगता था। उसके पास से बरामद मोबाइल फोन में फर्जी व्हाट्सएप और फेसबुक अकाउंट बैंकिंग ऐप्स और संदिग्ध लेन-देन के प्रमाण मिले हैं। जांच में यह भी सामने आया कि वह फर्जी सिम और बैंक खातों के जरिए अपनी पहचान छिपाकर अपराध को अंजाम देता था। तीनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं। ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें