नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के कालकाजी स्थित डीडीए फ्लैट्स में एक सूखा और जर्जर पेड़ पिछले दो साल से खड़ा है। दीमक से पूरी तरह खोखला हो चुका यह पेड़ अब आसपास के लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन गया है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह पेड़ कभी भी गिर सकता है और किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। इस संबंध में कई बार संबंधित विभाग को शिकायत भी दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। निवासियों का कहना है कि तेज हवाओं और बारिश के दौरान उनकी चिंता और अधिक बढ़ जाती है। आसपास खेलते बच्चे और आने-जाने वाले राहगीर हर समय खतरे में रहते हैं। स्थानीय निवासी ज्योति मल्होत्रा का कहना है कि घर के बाहर ही इतना बड़ा पेड़ खड़ा है और वह भी पूरी तरह सूखा। इसकी टहनियां अब घरों में घुसने लगी हैं। किसी भी वक्त यह पेड़ गिर सकता है। संवाद