फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत युवती ने महिला सिपाही को पीटा, एसआई की वर्दी फाड़ी

Tue, 26 Nov 2019 01:30 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

नोएडा सेक्टर-19 चौकी के सामने नशे में धुत युवक और युवती को अश्लील हरकत करने से रोकना पुलिस पर ही भारी पड़ गया। घटना रविवार रात की है। पहले तो दोनों पुलिस से सड़क पर ही भिड़ गए। इसके बाद चार घंटे तक कोतवाली सेक्टर-20 से लेकर जिला अस्पताल तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला।

विज्ञापन


बाद में पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया और मुकदमा दर्ज कर सोमवार को दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, रविवार रात दस बजे सेक्टर-19 पुलिस चौकी के सामने मेन रोड पर एक युवक व युवती नशे में धुत होकर अश्लील हरकत कर रहे थे।

सूचना पर जब सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों को रोका तो युवक-युवती, सब इंस्पेक्टर व अन्य पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। देखते ही देखते पुलिस चौकी के सामने मारपीट होने लगी।

विज्ञापन

युवती ने सब इंस्पेक्टर की वर्दी फाड़ दी। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। थाने से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर युवक-युवती को कोतवाली सेक्टर-20 ले जाया गया। वहां भी दोनों ने खूब हंगामा किया।

युवती महिला पुलिसकर्मियों से कंट्रोल नहीं हो रही थी। करीब आधे घंटे तक युवती हंगामा करती रही। उसने कई महिला पुलिसकर्मियों के बाल नोंच लिए और मारपीट भी कर दी।
विज्ञापन

बाथरूम में पटका सिर, डॉक्टर के मेज पर चढ़ी

कुछ देर बाद किसी तरह दोनों को गाड़ी में बिठाकर मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। पहले तो युवती ने गाड़ी में बवाल मचाया। फिर जब जिला अस्पताल पहुंची तो चिकित्सकों व अस्पताल के स्टाफ से भी भिड़ गई।

वहीं, डॉक्टर के मेज पर चढ़कर तांडव शुरू कर दिया। युवती ने बाथरूम में सिर पटक कर खुद को जख्मी करने का भी प्रयास किया। सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें