फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में ऐप के जरिये चलाएंगे ड्रोन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संदीप वर्मा)। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में ड्रोन चलाने के लिए ऐप तैयार किया जा रहा है। विवि में जल्द ही बनने वाले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन ड्रोन टेक्नोलॉजी के अंतर्गत ऐप बनाने के लिए रिसर्च किए जाएंगे। वहीं, ऐप के लिए इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी विभाग के प्रोफेसरों और विद्यार्थियों ने शोध भी शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

विवि के आईटी विभाग को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। इसमें राजेश मिश्रा को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन ड्रोन टेक्नोलॉजी का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं डॉ. नावेद जफर रिजवी संयोजक हैं। डॉ. नावेद ने बताया कि ड्रोन टेक्नोलॉजी केंद्र में सबसे पहले ड्रोन असेंबलिंग एंड मेंटेनेंस शुरू होगा। दूसरे चरण में मैन्युफैक्चरिंग और रिसर्च होगा। जिसमें नए सुविधाजनक ड्रोन बनाना और उनका वजन कम करना आदि होगा। तीसरे चरण में ‘एप डेवलपमेंट फॉर ड्रोन’ शुरू किया जाएगा। ऐप में एक कंसोल (वीडियो गेम खेलने के लिए एक स्टिक होती है) से ड्रोन को ऑपरेट किया जाएगा। इसे कंप्यूटर-लैपटॉप जैसी स्क्रीन पर देखकर ऑपरेट करने की योजना बनाई जा रही है। डॉ. नावेद ने बताया कि एक या दो महीने में ऐप तैयार कर लिया जाएगा।
जीबीयू की सुरक्षा करेंगे ड्रोन
जीबीयू को ड्रोन के जरिये भी सुरक्षा जांची जाएगी। ड्रोन के लिए ऐप बनने के बाद परिसर में ड्रोन को उड़ाकर समय-समय पर जांच भी की जाएगी। ड्रोन में उच्च क्षमता के कैमरे लगे होंगे जो परिसर की सुरक्षा भी जांच लेंगे।
विज्ञापन

विवि में बनने वाले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन ड्रोन टेक्नोलॉजी में ड्रोन ऑपरेट करने के लिए एक ऐप भी बनाया जा रहा है। इसके लिए रिसर्च और अन्य तैयारी शुरू की जा रही है। इसके लिए स्वयं विवि का आईटी विभाग कार्य कर रहा है। इससे विद्यार्थियों को रिसर्च करने का मौका मिलेगा। - प्रोफेसर रविंद्र कुमार सिन्हा, कुलपति जीबीयू
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें