नगीना। भले ही बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने की बात सरकार करती है, लेकर क्षेत्र के कई स्कूलों में अभी भी जरूरी सुविधाओं का अभाव है। राजकीय माध्यमिक विद्यालय अकलीमपुर नूूंह में छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 2017-18 में 9 लाख रुपये इस विद्यालय के लिए मंजूर हुए थे। इससे 3 कमरे तो बन गए लेकिन विद्यालय में शौचालय और पेयजल की व्यवस्था नहीं की गई। वहीं, चारदीवारी का कार्य भी अधूरा छोड़ दिया गया है। इन समस्याओं के समाधान के लिए ग्रामीण कई बार अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ है।
लंबे वक्त वक्त से विद्यालय में चारदीवारी बनाने की मांग की जा रही है। काम अधूरा पड़ा है। सरकार ध्यान नहीं दे रही है। इससे छात्राओं को परेशानी हो रही है।
- असरुद्दीन खान, सदस्य मार्केट कमेटी
कई साल पहले राजकीय प्राथमिक पाठशाला को अपग्रेड किया गया था, लेकिन स्कूल में पीने के पानी और बेटियों के लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं की गई है।
- जुुुनेद खान, सरपंच अकलीमपुर नूंह
बैठक में स्कूल की चारदीवारी, बच्चों के लिए पीने का पानी और छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय बनाने की मांग रखी थी। लेकिन अभी तक बजट मंजूर नहीं हुआ है।
- अब्दुल जब्बार, एसएमसी सदस्य
राजकीय माध्यमिक विद्यालय अकलीमपुर नूूंह की चारदीवारी को ऊंचा कराने के लिए उच्च अधिकारियों से बजट मांगा गया है। अलग-अलग शौचालय और पेयजल की समस्या के लिए वाटर टैंक बनाने की योजना है।
- हयात खान, बीईओ नगीना