सेक्टर-15 में 35 साल से हो रहा है जलभराव, डीएससी रोड का नाला बना मुसीबत
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-15 के निवासी पिछले 35 साल से जलभराव और सीवर की समस्या से जूझ रहे हैं। थोड़ी सी बारिश में ही पूरा सेक्टर तालाब बन जाता है। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों का कहना है कि सेक्टर का पानी डीएससी रोड की तरफ निकलता है, लेकिन डीएससी रोड पर बना नाला हमेशा लबालब भरा रहता है। बारिश होते ही नाले का गंदा पानी सेक्टर में घुस आता है। निवासियों का आरोप है कि हर साल नाले की सफाई का टेंडर निकलता है, लेकिन सेक्टर के नाले साफ नहीं होते हैं। वहीं सेक्टर में चल रहे दर्जनों पीजी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।
पीजी से बढ़ा सीवर पर लोड
सेक्टर में बड़ी संख्या में पीजी चल रहे हैं। एक-एक मकान में क्षमता से ज्यादा कमरे हैं। इससे सीवर लाइन पर लोड बढ़ गया है और आए दिन सीवर चोक हो जाते हैं। निवासियों का कहना है कि पीजी में रहने वाले युवक-युवतियां देर रात तक सड़कों और पार्कों में घूमते रहते हैं। इससे परिवारों को असुरक्षा महसूस होती है। बुजुर्गों का पार्क में टहलना मुश्किल हो गया है।
प्राधिकरण से मांग है कि डीएससी रोड के नाले की गहराई और चौड़ाई बढ़ाकर स्थायी समाधान निकाला जाए। - समर सिंह रावत आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सेक्टर-15
सेक्टर में अवैध रूप से चल रहे पीजी पर रोक लगाई जाए और सीवर लाइन की क्षमता बढ़ाई जाए। - धीरज कुमार, महासचिव सेक्टर-15
पीजी बहुत ज्यादा तादाद में है और फायर सेफ्टी भी नहीं है। एक-एक पीजी में 50 से 60 लोग रह रहे हैं और पुलिस वेरिफिकेशन भी ना के बराबर होती है। -ऋषि शर्मा, सेक्टर 15
सेक्टर के अंदर पार्किंग की समस्या है। पीजी होने के कारण आबादी क्षमता से अधिक बढ़ गई है। नाले की सफाई की व्यवस्था करनी चाहिए। -बाबू लाल पारिक, सेक्टर 15
नोएडा सफाई न होने से जाम सेक्टर 15 का नाला सेक्टर में ही भरता है बारिश के दौरान पानी
नोएडा सफाई न होने से जाम सेक्टर 15 का नाला सेक्टर में ही भरता है बारिश के दौरान पानी
नोएडा सफाई न होने से जाम सेक्टर 15 का नाला सेक्टर में ही भरता है बारिश के दौरान पानी
नोएडा सफाई न होने से जाम सेक्टर 15 का नाला सेक्टर में ही भरता है बारिश के दौरान पानी