फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दहेज प्रताड़ना से बिगड़ा विवाहिता का मानसिक संतुलन

विज्ञापन
सरूरपुर। कस्बा ​खिवाई निवासी थाने पहुंची दहेज पीड़िता ललिता। संवाद
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई निवासी विवाहिता ललिता का दहेज प्रताड़ना के चलते मानसिक संतुलन बिगड़ गया। परिजनों के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता इंदरपाल ने तहरीर में बताया कि चार साल पहले बेटी ललिता की शादी सरधना निवासी युवक के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से उसका पति व ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करते हुए बेटी को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर आरोपियों ने कई बार विवाहिता के साथ मारपीट की। बताया कि पिता की इज्जत की खातिर विवाहिता आरोपियों की प्रताड़ना को बर्दाश्त करती रहीं। इस कारण उसकी मानसिक स्थिति खराब हो गई है। बताया कि मायके में रहकर ही पीड़िता अपना इलाज करा रही है। मंगलवार को पिता के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने की बात की कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें