फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फर्जी निकली व्यापारी के साथ 20 लाख की लूट

Wed, 29 Oct 2025 12:58 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। छछरौली के शाहजहांपुर मोड़ पर 23 अक्तूबर की रात 20 लाख की लूट फर्जी निकली। लूट की कहानी शिकायत देने वाले व्यापारी ने रची थी। ये खुलासा सीआईए-1 व 2 की टीमों की ओर से व्यापारी व उसका साथ देने वालों से की गई पूछताछ में हुआ। पूछताछ सामने आया कि व्यापारी परिवार के 20 लाख रुपये हड़पना करना चाहता था। इसमें व्यापारी का उसके कार चालक, पेट्रोल पंप के सेल्समैन सहित चार लोगों ने साथ दिया।
पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह का कहना है कि 20 लाख रुपये बरामद कर लिए गए हैं। प्रवक्ता के अनुसार प्रतापनगर निवासी व्यापारी आशीष अग्रवाल ने पुलिस को बताया था कि उनकी चुहड़पुर कलां में गणपति राइस मिल, अग्रवाल फिलिंग स्टेशन व प्रतापनगर में अग्रवाल ट्रेडर्स आढ़त की दुकान है। 23 अक्तूबर की देर रात करीब एक बजे वह गांव किशनपुरा निवासी ड्राइवर सन्नी के साथ 20 लाख रुपये नकदी लेकर निजी कार्य से पंजाब के जीरकपुर जा रहे थे।
विज्ञापन

गांव शाहजहांपुर मोड़ के पास स्थित महादेव ढाबा के सामने पहुंचे, तभी पीछे से बिना नंबर की काले रंग की कार ने तेज रफ्तार में आकर उनकी कार को ओवरटेक किया और कार के आगे अपनी कार लगा दी। कार से दो नकाबपोश युवक उतरे, जिनमें एक के हाथ में सरिया व दूसरे के हाथ में लोहे की रॉड थी। दोनों युवकों ने उनकी (आशीष) कार का शीशा तोड़ दिया और पिस्तौल दिखाकर ड्राइवर व उन्हें (आशीष) धमकाते हुए नीचे उतार दिया।
इसके बाद दोनों युवक कार लेकर मौके से चले गए। इस बारे में पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के इलाकों में आरोपियों की तलाश की तो गांव उर्जनी में निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के पास व्यापारी से लूटी गई कार बरामद हो गई, पर दोनों युवकों का पता नहीं चल पाया। आशीष के अनुसार कार में 20 लाख रुपये से भरा बैग था, जो नहीं मिला। पुलिस ने आशीष के बयान पर अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

पुलिस को इस तरह पता चला फर्जी है वारदात

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सीआईए की टीमों ने जांच में पाया कि न तो व्यापारी और न चालक को किसी तरह की चोट है। साथ ही व्यापारी ने जिस जगह लूट होने की बात कही, वहां चौड़ी सड़क होने के चलते कार को घेरने की बात पर संदेह हुआ। व्यापारी व चालक से अलग-अलग बयान लिए। बयान में अंतर मिला। इससे लूट फर्जी होने के बारे में पता चला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें