फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के ध्यानार्थ:::: यूपी पुलिस के सिपाही पर दहेज प्रताड़ना का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
- पत्नी ने सिपाही पति लात मारकर गर्भ गिराने का भी आरोप लगाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार थाने में यूपी पुलिस के सिपाही के खिलाफ उसकी ही पत्नी ने मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि दहेज के लिए उसके साथ हैवानियत की जा रही थी। विरोध करने पर उसे हाथ-पैर बांधकर जानवरों की तरह पीटा जाता था। पेट पर लात मारकर उसका गर्भ गिराने का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मंडोली में अपने मायके में रह रही वर्षा पांचाल (26) ने अपने अमर कालोनी में रहने वाले अपने पति के अलावा छह अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ शिकायत देते हुए बताया है कि दहेज के नाम पर उससे मकान खरीदने के लिए 50 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। आरोप है कि पति दिपिन ने उसके पेट पर इतनी जोर से लात मारी की उसका गर्भपात हो गया। घटना के बाद वह उसे मायके के पास वजीराबाद रोड स्थित शनि मंदिर के पास छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पति दिपिन फिलहाल मेरठ के परतापुर थाने में तैनात है। पुलिस ने दिपिन सहित उसकी मां, बहन, जीजा, दो बड़े भाई व भाभियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें