फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन हॉस्टल में डबल मर्डर: धारदार हथियार से दो मजदूरों की हत्या, कमरे में खून से लथपथ मिले शव

Fri, 08 May 2026 12:16 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

पुलिस पूछताछ में पता चला कि दोनों व्यक्ति हाल ही में इंस्टीट्यूट परिसर में माली का काम करने के लिए आए थे और निर्माणाधीन हॉस्टल में ही रह रहे थे। दोनों मृतक मेरठ के रहने वाले थे।
विज्ञापन
Double Murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में शुक्रवार को एक सीताराम इंस्टीट्यूट के निर्माणाधीन हॉस्टल में दो लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों मृतक मेरठ के रहने वाले थे और शुरुआती जानकारी के अनुसार दो-तीन दिन पहले ही इंस्टीट्यूट में माली का कार्य करने आए थे। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला मानते हुए आरोपियों की तलाश के लिए दो टीमें गठित की हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि एक निजी इंस्टीट्यूट के निर्माणाधीन हॉस्टल के कमरे में दो व्यक्तियों के शव पड़े हैं। सूचना मिलते ही थाना नॉलेज पार्क पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे के अंदर दोनों शव लहूलुहान हालत में पड़े मिले। घटनास्थल की स्थिति देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। जांच के दौरान एक मृतक की पहचान इंद्र निवासी अब्दुल्लापुर मेरठ, उम्र करीब 45 वर्ष के रूप में हुई जबकि दूसरे की पहचान शीशपाल निवासी ग्राम इचौंली मेरठ, उम्र करीब 45 वर्ष के रूप में की गई। 

पुलिस पूछताछ में पता चला कि दोनों व्यक्ति हाल ही में इंस्टीट्यूट परिसर में माली का काम करने के लिए आए थे और निर्माणाधीन हॉस्टल में ही रह रहे थे। घटना की सूचना पर फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने कमरे और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच की। घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस हत्या के पीछे शराब पीने के बाद हुए विवाद के कारण आपसी रंजिश, मजदूरी विवाद और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। 
विज्ञापन


डीसीपी ग्रेटर नोएडा प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। संदिग्ध लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें गठित की गई हैं। जो विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें