फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एम्स में पहली बार हुआ दोहरा किडनी प्रत्यारोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
-51 वर्षीय महिला में दोनों किडनियों को दाहिनी ओर एक-दूसरे के ऊपर लगाया गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एम्स में पहली बार दोहरी किडनी का प्रत्यारोपण हुआ। करीब पौने तीन माह की निगरानी के बाद मरीज की दोनों किडनी सही से काम कर रही है। इस मामले में एम्स के डॉक्टरों ने 51 वर्षीय महिला में 78 वर्षीय महिला से प्राप्त दोनों किडनी को दाहिनी ओर एक दूसरे के ऊपर लगाया गया था। यह अपने आप में एक अनोखा मामला है।
विज्ञापन

एम्स से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले साल 22 दिसंबर को एम्स में सर्जिकल अनुशासन विभाग और नेफ्रोलॉजी विभाग ने ओआरबीओ के सहयोग से पहला दोहरा किडनी प्रत्यारोपण किया। इस मामले में 78 वर्षीय महिला ने अंगदान किया था। 19 दिसंबर को महिला को सिर में चोट लगने के कारण एम्स में भर्ती किया गया था। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। महिला की उम्र ज्यादा होने के कारण उनकी एक किडनी डायलिसिस पर एक मरीज के लिए पर्याप्त नहीं पाई गई। ऐसे में एक ही प्राप्तकर्ता में दोनों किडनी का उपयोग करने का निर्णय लिया गया। किडनी की तलाश कर रही 51 वर्षीय महिला डायलिसिस पर थी। इसे देखते हुए एम्स की डॉ. असुरी कृष्णा, डॉ. सुशांत सोरेन और प्रोफेसर वी. सीनू ने 22 दिसंबर को सर्जरी कर दोनों किडनियों को प्राप्तकर्ता के दाहिनी ओर एक के ऊपर एक रखा गया। सर्जरी के बाद प्राप्तकर्ता की दोनों किडनियां अच्छी तरह से काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें