फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट से घरेलू सहायिका ने चार लाख के आभूषण चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित गौड़ सिटी-1 सोसाइटी निवासी सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक के फ्लैट से चार लाख के आभूषण चोरी करने का मामला सामने आया है। प्रबंधक ने घरेलू सहायिका पर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। घटना 12 अगस्त की है। आरोप है कि चौकी पुलिस को शिकायत देने के बावजूद केस देरी से दर्ज किया गया है। बिसरख कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने वाले शुबन भट्ट जम्मू के एक बैंक से डेढ़ साल पहले वह सेवानिवृत्त हो गए थे। वह गौड़ सिटी-1 की सायाजियान सोसाइटी में परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि 11 अगस्त को घर में कार्यक्रम था। इसमें जम्मू से भी कुछ लोग आए थे।
विज्ञापन

12 अगस्त को पत्नी ने आभूषण उतारकर मेज पर रख दिए थे। कुछ देर बाद आभूषण गुम हो गए। उन्होंने घरेलू सहायिका प्रवेश पर 7-8 तोले सोने के आभूषण चोरी करने आरोप लगाया है। 13 अगस्त को घरेलू सहायिका के पति ने फोन कर कहा कि उनकी पत्नी अब काम पर नहीं आएगी। इससे उन्हें शक हुआ। दबाव डालने पर प्रवेश 14 अगस्त को फ्लैट पर आई, लेकिन उसने आभूषण चोरी की बात से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि चोरी के बाद बेटी की तबियत खराब हो गई थी। इस कारण मामले की लिखित शिकायत 17 अगस्त को गौड़ सिटी चौकी पुलिस को दी थी, लेकिन न तो जांच शुरू की गई और न ही केस दर्ज किया गया। एक रिश्तेदार से सिफारिश पर केस दर्ज किया गया है।
कार में तेज रफ्तार कैंटर ने मारी टक्कर, दो घायल
यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर कट पर रविवार दोपहर खड़ी कार में तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कैंटर लेकर फरार हो गया। जेवर के मोहल्ला सराय नैन सिंह निवासी मदन अग्रवाल मोहल्ला चामणवाला निवासी बाबू के साथ जेवर कट पर किसी का इंतजार कर रहे थे, तभी ग्रेनो की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में बाबू व मदन घायल हो गए। एक्सप्रेसवे सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मदन अग्रवाल का आईसीयू में इलाज चल रहा है। वहीं, बाबू को छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें