फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाजार से सामान लेने गए बच्चे को कुत्ते ने काटा,अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित शाहबेरी में श्री श्याम अपार्टमेंट-1 में रहने वाले एक बच्चे को लावारिस कुत्ते ने काट लिया। कुत्ते के काटने के बाद बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। परिवार के लोगों ने बताया कि बच्चा बाजार घर का सामान लेने के लिए गया था। इस दौरान कुत्ते ने उसके पैर पर कई जगहों पर काटा।
विज्ञापन


सोसाइटी में रहने वाले विवेक ने बताया कि उनके पड़ोस में प्रदीप अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा सुबह करीब 11 बजे सोसाइटी के पीछे बनी बाजार में घर का सामान लेने गया था। जहां लावारिस कुत्ते ने उसको पीछे से आकर काट लिया। उसने दांत मार कर बच्चे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। कुत्ते द्वारा बच्चों के पैर पर कई जगह काटा गया, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने कुत्ते को वहां से भागकर बच्चे की जान बचाई। डॉक्टर ने बच्चे को एक महीने का बेड रेस्ट बताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें