फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से भी मिलेगी बसों की कनेक्टिविटी

विज्ञापन
विज्ञापन
- हरियाणा, उत्तराखंड के साथ एनआईए कर चुका है एमओयू, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी प्रमुख शहर भी जुड़ेंगे
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की कनेक्टिविटी उत्तराखंड, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से की गई है। हवाई अड्डे पर आने वाले देश-विदेश के यात्रियों को उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, मसूरी समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर आने-जाने के लिए एसी और लग्जरी बसों की सुविधा मिलेगी। हरियाणा ट्रांसपोर्ट से भी एनआईए का एमओयू हो चुका है। इसके अनुसार फरीदाबाद, गुरुग्राम, चंडीगढ़ समेत अन्य स्थानों पर लग्जरी बसों के जरिये बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा, मेरठ, गाजियाबाद तक एसी बसों के माध्यम से यात्री अपने गंतव्य तक आ-जा सकेंगे।
नोएडा से चलेंगी सिटी बसें
हवाई अड्डे के लिए नोएडा से सिटी बसे चलाई जाएंगी। इसकी रूपरेखा नोएडा प्राधिकरण की ओर से तैयार की गई है। यह बसें नोएडा के अन्य स्थानों से एक्सप्रेसवे होते हुए, ग्रेटर नोएडा, दनकौर, गौड़ यमुना सिटी, यमुना सिटी, रबूपुरा होते हुए जेवर तक चलेंगी। इसके अलावा एयरपोर्ट से नोएडा मेट्रो के स्टेशनों तक भी फीडर बसों की सुविधा मिलेगी। एयरपोर्ट पर हवाई यात्रा शुरू होने से पहले ही सिटी बसों का बेड़ा यात्रियों को सुविधा प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उबर, रैपिडो की भी मिलेगी कनेक्टिविटी
नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्रियों के लिए उबर, रैपिडो से भी एमओयू किया है। इसके अंतर्गत दोनों कंपनियों की ऑनलाइन टैक्सी सेवा यात्रियों को उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें