फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार से दूर ड्यूटी पर: दिवाली पर घर छूटेगी पूजा की थाली, नोएडा जिला अस्पताल के डॉक्टर-स्टाफ रहेंगे हाई अलर्ट

Sat, 07 Nov 2026 08:57 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

नोएडा जिला अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी दिवाली के त्योहार पर आपातकालीन स्थिति में पूरी तरह सतर्क रहेंगे। इस दौरान उनकी पूजा की थाली घर पर छूटेगी। शहर जहां खुशियों का त्योहार मनाएगा, वहीं अस्पताल में 'सफेद परिधान' पहने लोग जिंदगी बचाने को मुस्तैद रहेंगे। 

विज्ञापन
नोएडा जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज शाम जब पूरा शहर रोशनी में नहाकर अपने परिवारों के साथ लक्ष्मी पूजन कर रहा होगा, उस समय नोएडा के सरकारी व निजी अस्पतालों के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर और स्टाफ मरीजों की जिंदगी की हिफाजत में जुटे होंगे। जहां आम दिनों में त्योहार का मतलब अपनों का साथ होता है, वहीं स्वास्थ्य कर्मियों के लिए आज की रात फर्ज की सबसे कड़ी परीक्षा साबित होने वाली है। कुछ स्टाफ हर साल की तरह इस साल भी अपने घर नहीं जा सके हैं और ऐसे में ये वीडियो कॉल के माध्यम से अपने घर की दिवाली की पूजा देखेंगे और सभी को शुभकामनाएं देंगे....

विज्ञापन




स्वास्थ्य कर्मियों व डॉक्टर से बातचीत
हम मूलरूप से कानपुर के निवासी हैं और पिछले चार साल से जिला अस्पताल में ड्यूटी कर रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी दिवाली पर घर नहीं जा सके हैं। घर की बहुत याद आ रही है लेकिन इमरजेंसी में ड्यूटी भी जरूरी है। -नीलेश, नर्सिंग स्टाफ
विज्ञापन


हम मूलरूप से जौनपुर निवासी हैं लेकिन यहां पर पिछले कई साल से ड्यूटी कर रहे हैं। घर में पति और मेरी बेटी रहती है। ड्यूटी की वजह से घर भी नहीं जा सकेंगे, ऐसे में घर पर पति और बेटी ही पूजा करेंगे। हम इमरजेंसी में मरीजों की देखभाल करेंगे। -सेंटी सिंह, स्टाफ नर्स

हम पिछले 11 साल से जिला अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर काम कर रहे हैं। हमारी रोजाना इमरजेंसी में ड्यूटी रहती है ऐसे में हम इमरजेंसी सेवा छोड़कर दिवाली मनाने नहीं जा सकते। हमारा परिवार राजस्थान में रहता है।- परमानंद, नर्सिंग ऑफिसर

हम झारखंड निवासी हैं और पिछले 15 साल से जिला अस्पताल में वार्ड बॉय के पद पर तैनात हैं। हमारा परिवार यहां पर नहीं रहता है ऐसे हम वीडियो कॉल पर बात करके ही पूजा करेंगे, क्योंकि हमको हर साल की तरह इस साल भी छुट्टी नहीं मिल पाई है।- प्रदीप कुमार मेहतो, वार्ड बॉय
विज्ञापन


हम हर साल की तरह इस साल भी इमरजेंसी में ड्यूटी करेंगे, ताकि अन्य लोगों को कुछ देर ही सही, दिवाली मनाने का मौका मिल सके। इसके अलावा इमरजेंसी में हेल्पलाइन के तौर पर हमारा नंबर 9266415003 जारी किया गया है। हमारे अलावा इमरजेंसी में डॉ. हर्षिता और डॉ. मोहित की ड्यूटी और आईसीयू में डॉ. मोहित सिंह ड्यूटी करेंगे। इमरजेंसी सेवाओं के लिए बर्न वार्ड भी तैयार कर दिया गया है।- डॉ. असद महमूद, चिकित्सा अधिकारी, जिला अस्पताल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें