फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस : पहले ही दिन लापरवाही, नहीं हुई हीट सेंसर से जांच

विज्ञापन
आटो एक्सपो में मास्क लगाकर बैठे विदेशी डेलीगेट्स। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
कोरोना वायरस : पहले ही दिन लापरवाही, नहीं हुई हीट सेंसर से जांच
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बाद भी ऑटो एक्सपो के पहले दिन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही देखने को मिली। एक्सपो में आने वाले किसी भी व्यक्ति की जांच हीट सेंसर से नहीं की गई। जबकि, बगैर जांच के किसी को प्रवेश नहीं देने का दावा किया था। अब विभाग 7 फरवरी से जांच करने का दावा कर रहा है।
चीन से फैले कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। ऑटो एक्सपो में भी चीन समेत अन्य देशों से लोग पहुंचे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए तमाम निर्देश जारी किए थे। इसके तहत प्रदर्शनी में पहुंचने वाले लोगों की हीट सेंसर से जांच करने की तैयारी की थी। ताकि, अगर किसी व्यक्ति में लक्षण मिले तो उसको गेट पर ही रोका जा सके, लेकिन स्वास्थ्य विभाग का दावा पहले ही दिन फेल हो गया। इंडिया एक्सपो मार्ट के किसी भी गेट पर हीट सेंसर से जांच नहीं की गई। लोग बेधड़क अंदर आ रहे थे। मामले का खुलासा होने पर स्वास्थ्य विभाग अब बचाव करने में लगा है। हालांकि, पिछली बार के मुकाबले पहले दिन लोगों की संख्या कम रही। वहीं, विभागीय अफसरों का कहना है कि 7 फरवरी से आम जनता को प्रवेश मिलेगा। तब हीट सेंसर से जांच करने के बाद प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेनेटाइजर से हाथ करें साफ और मास्क लगा लें
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस की रोकथाम और लोगों को जागरूक करने के लिए एक्सपो मार्ट में तीन स्टॉल बनाए हैं। इन पर प्रदर्शनी में आने वाले लोगों के हाथ पहले सेनेटाइजर से साफ कराए जा रहे हैं। इसके बाद निशुल्क मास्क भी दिया जा रहा है। कर्मचारी लोगों को बता रहे हैं कि स्वास्थ्य संबंधी किसी तरह की परेशानी आती है तो प्राइमरी हेल्थ सेंटर पर संपर्क करें। एक्सपो मार्ट के अंदर तीन जगह ऐसे सेंटर बनाए गए हैं। इनकी जानकारी पंफ्लेट में दी गई है।
7 फरवरी से जनता ऑटो एक्सपो में आएगी। उस दिन से गेटों पर हीट सेंसर कोरोना वायरस की जांच की जाएगी। इसके बाद भी प्रवेश दिया जाएगा।
- डॉ. अनुराग भार्गव, सीएमओ गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें