तावडू। केएमपी एक्सप्रेस वे पर गांव घुसपेठी के करीब कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित अजय निवासी गांव बपास नाहडिया ने बताया कि 2 फरवरी को वह और मनोज कुमार निवासी पटौदी बाइक पर अपने दोस्त से मिलने के लिए पलवल गए थे। शाम को वापस लौटते समय केएमपी पर गांव घुसपेठी के करीब वह एक दुकान पर पानी पीने के लिए ठहर गए। उसी दौरान पलवल की ओर से एक कार चालक तेज गति से आया और उसे सीधी टक्कर मार दी। हादसे में उसके पैर टूट गए। जिसे गंभीर हालत में उपचार के लिए नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से भाग गया।