फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जोड़ों का दर्द उम्र का असर समझकर न टालें, समय पर कराएं जांच और उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नोएडा। विश्व गठिया दिवस पर नोएडा अर्थराइटिस एंड मेडिकल सेंटर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 50 से अधिक मरीजों और चिकित्सकों ने हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य गठिया तथा अन्य रूमेटिक और मस्कुलोस्केलेटल बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।


वरिष्ठ रूमेटोलॉजिस्ट डॉ. किरण सेठ, वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. मनोज दुबे, वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. प्रीति, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. रिंकी अग्रवाल और वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. रविंद्र जैन ने लोगों को जागरूक किया। इन्होंने बताया कि गठिया और अन्य रूमेटिक बीमारियों का प्रभाव केवल जोड़ों तक सीमित नहीं रहता। कुछ बीमारियां आंखों सहित शरीर के अन्य अंगों को भी प्रभावित कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार थकान भी बीमारी का संकेत
कार्यक्रम में बताया गया कि जोड़ों में लगातार दर्द, सुबह उठने पर लंबे समय तक अकड़न, उंगलियों तथा हाथ-पैरों के जोड़ों में सूजन, चीजें पकड़ने में परेशानी और चलने-फिरने में परेशानी गठिया के संभावित लक्षण हो सकते हैं। कुछ मरीजों में लगातार थकान भी बीमारी का संकेत हो सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें