फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: धरने के बाद तीन कर्मचारियों का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर ओमीक्रॉन स्थित सुपरटेक सिज़ार सोसाइटी में रखरखाव व्यवस्था में सुधार और वाईजी एस्टेट को हटाने की मांग को लेकर निवासियों का धरना सोमवार को ग्यारहवें दिन भी जारी रहा। विरोध के बाद एस्टेट प्रबंधक अजय भाटी, सुरक्षा पर्यवेक्षक अर्जुन सोलंकी और शिव बालक का सोसाइटी से तबादला कर दिया गया है। नितिन प्रसाद ने बताया कि धरने में रोजाना करीब 150 से 200 निवासी शामिल होकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोसाइटी में लिफ्ट खराब होने, सुरक्षा, पानी के रिसाव, जलभराव और साफ-सफाई जैसी समस्याएं बनी हुई हैं, साथ ही साझा क्षेत्र के रखरखाव शुल्क में एकतरफा बढ़ोतरी से भी लोग नाराज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें