ककरहवा में निर्माणाधीन औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण करते डीएम डॉ. राजागपति आर। संवाद
- फोटो : शिवगढ़ के रामगढ़ गांव में जला हुआ बिस्तर व बगल में रखा डिब्बा।
ककरहवा। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने सोमवार को ककरहवा में निर्माणाधीन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य में प्रयोग हो रहे निर्माण सामग्री की जांच किया। निर्माण कार्य में काम कर रहे मजदूरों से बात किया तथा जिम्मेदारों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिया। बर्डपुर विकास खण्ड के दुल्हा शुमाली में आईटीआई कॉलेज के दूसरे चरण का निर्माण कार्य चल रहा है। इस चरण में चार वर्कशाप, एक ओवरहेड टैंक, प्रधानाचार्य आवास, अध्यापक आवास आदि का कार्य व्यावसायिक शिक्षा संस्थान के द्वारा करवाया जा रहा है। कुल 7.84 करोड़ की लागत से यह कार्य होना है। निर्माण कार्य का जांच करने पहुंचे जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने सहायक अभियंता अमित सिंह से जानकारी ली। डीएम ने निर्माण सामग्री की जांच की तथा काम कर रहे मजदूरों से बात कर निर्माण सामग्री के गुणवत्ता को जाना।
डीएम ने मजदूर से निर्माण में प्रयोग हो रहे सीमेंट-बालू के अनुपात की जानकारी ली। डीएम ने सहायक अभियंता को निर्माण सामग्री में किसी प्रकार की कमी न करने की चेतावनी दी।
उन्होंने हर हाल में निर्माण कार्य अगस्त 2026 तक समाप्त करने की बात कही।