फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: देर रात तक बजते डीजे और सड़क किनारे चलतीं पार्टियां नींद कर रहीं खराब

विज्ञापन
पुनीत शर्मा
विज्ञापन
सोसाइटियों के निवासियों ने जताई चिंता, कहा- रात में ऑफिस से लौटते समय असुरक्षित महसूस करती हैं महिलाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-76 में देर रात तक बजते डीजे, खुले कैफे और सड़क किनारे चलतीं पार्टियां निवासियों की नींद खराब कर रही हैं। उनका आरोप है कि रात 11 बजे के बाद भी कई युवक-युवतियां कैफे से निकलकर सड़क किनारे गाड़ियों में तेज म्यूजिक बजाकर पार्टी करते हैं। कुछ दिनों पहले सोसाइटी के गेट के बाहर लड़ाई भी हुई थी जिसके बाद मार्केट को बंद भी कर दिया था लेकिन यह सब फिर शुरू हो गया। 7एक्स के निवासियों ने इसको लेकर चिंता जताई है।
विज्ञापन


निवासियों ने कहा कि देर रात घर लौटने वाली महिलाओं और बच्चों के अभिभावकों में चिंता बनी रहती है। कई बार पुलिस से शिकायत भी की गई लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकला। लोगों का कहना है कि रात में सोसाइटी के बाहर बड़ी संख्या में गाड़ियां खड़ी हो जाती हैं जिससे आने-जाने में भी दिक्कत होती है।
विज्ञापन


रात 12 बजे तक तेज म्यूजिक बजता रहता है। बच्चों और बुजुर्गों की नींद पूरी नहीं हो पाती। -पुनीत शर्मा, नोफा अध्यक्ष
गाड़ियों के आसपास भीड़ और शोरगुल से महिलाओं की सुरक्षा की चिंता रहती है। -संगीता लोहानी, गोल्फ अंतरिक्ष व्यू-1

किसी भी मार्केट के खुलने और बंद होने का समय निर्धारित होना चाहिए। -बसंत शर्मा, आम्रपाली सिलिकॉन सोसाइटी

हमने इस मामले में कई शिकायतें कीं। कुछ दिन ही यहां सब शांत रहता है। -संदीप जिंदल, स्काईटेक मेट्रोट सोसाइटी

पुनीत शर्मा

पुनीत शर्मा

पुनीत शर्मा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें