फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवक को अगवा कर फंदे पर लटकाने का आरोप, पुलिस ने कहा कि युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को अगवा कर फंदे पर लटकाने का आरोप, पुलिस ने कहा कि युवक ने की आत्महत्या
विज्ञापन

-फेसबुक दोस्ती बनी जानलेवा, पुलिस पर रिपोर्ट न लिखने का इल्जाम
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। हापुड़ निवासी एक व्यक्ति ने अपने 18 वर्षीय बेटे की संदिग्ध मौत को हत्या बताते हुए पुलिस आयुक्त नोएडा को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। हापुड़ निवासी रामेश्वर का कहना है कि उनके 18 वर्षीय पुत्र माइंस का फेसबुक (सोशल मीडिया) के माध्यम से एक युवती से संपर्क हो गया था। इस बात की जानकारी युवती के परिजनों को होते ही परिवार पर धमकियों का सिलसिला शुरू हो गया।
पिता का कहना है कि बीती 10 जुलाई 2026 को कुछ लोग उसके घर आए और चेतावनी दी कि अगर बेटा युवती से दूरी नहीं बनाता तो उसका नामोनिशान मिटा दिया जाएगा। 22 जुलाई 2026 को युवक अपनी मां अंजलि को गांव शौलाना से लेकर सुबह करीब साढ़े छह बजे नोएडा के जैतपुर स्थित मिगसन सोसाइटी छोड़ने गया था, जहां उसकी मां घरेलू काम करती थीं। इसी दौरान आरोपी बाइक पर सवार होकर युवक का पीछा करते हुए शौलाना से जैतपुर तक पहुंचे और रास्ते में कई बार उसकी बाइक को ओवरटेक भी किया। दोपहर को युवक ने पिता को घबराहट भरी आवाज में फोन कर जैतपुर बुलाया और फोन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार का दावा है कि वह खुद कई घंटों तक जैतपुर क्षेत्र में बेटे की तलाश करते रहे। शाम करीब पांच बजे फोन चौकी सूरजपुर के प्रभारी ने संपर्क कर बताया कि युवक जैतपुर स्थित झिड़ी मंदिर के पास ग्रीन बेल्ट में एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला है। मौके पर पहुंचने पर पिता ने पुलिस को शव पेड़ से उतारकर सील करते और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते देखा। पिता ने मामले में हापुड़ निवासी पांच लोगों पर आरोप लगाए हैं। पिता का कहना है कि इनमें से एक आरोपी पहले भी हत्या के एक मामले में सजा काट चुका है। घटना की सूचना 23 जुलाई को ही थाना सूरजपुर में लिखित रूप में दे दी गई थी, लेकिन अबतक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। एसीपी सेंट्रल नोएडा राजीव गुप्ता का कहना है कि युवक ने आत्महत्या की है। उसने आत्महत्या से पहले मोबाइल पर पूरा वीडियो भी रिकॉर्ड किया है। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें