फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ अफ्रीका में अंडर-19 विश्वकप खेलना दिव्यांश का लक्ष्य

विज्ञापन
क्रिकेटर दिब्यांश जोशी। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
साउथ अफ्रीका में अंडर-19 विश्वकप खेलना दिव्यांश का लक्ष्य
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। शहर के दिव्यांश जोशी का लक्ष्य साउथ अफ्रीका में 2020 में होने वाले अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप खेलने का है। इसके लिए वह दिन में करीब आठ घंटे से अधिक अभ्यास करने के साथ ही फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं। वहीं, अगले माह अंडर-19 यूपी टीम के लिए ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन कर अपना स्थान पक्का करना चाहते हैं।
विज्ञापन

हरफनमौला दिव्यांश जोशी बल्लेबाजी के साथ 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज गेंदबाजी भी करते हैं। शहर के अल्फा-2 निवासी दिव्यांश ने हाल ही में एस्टर पब्लिक स्कूल से 12वीं पास किया है। वर्ष 2018 में दिव्यांश ने अंडर-16 यूपी टीम से खेलते हुए अपने हरफनमौला प्रदर्शन से सबको चकित कर दिया था। हरियाणा के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 103 रन बनाने के साथ तीन विकेट भी झटके थे। वहीं, महाराष्ट्र के खिलाफ मुकाबले में 91 रनों की ताबड़तोड़ पारी के साथ तीन शुरुआत विकेट लेकर विरोधी टीम को बैकफुट पर धकेल कर दिया था। दिव्यांश ने प्रतियोगिता के पांच मैचों में 350 रन और 11 विकेट लिए थे। दिव्यांश का चयन इसी वर्ष नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में भी हुआ था। जिसमें दो मुकाबलों में उन्होंने दो शतक जमाए। वहीं, अन्य मैचों में भी अपने शानदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। शिक्षा के लिए वह स्नातक में दाखिला ले रहे हैं। उनके पिता श्याम प्रकाश जोशी सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और माता शशि जोशी गृहणी हैं। दिव्यांश पिछले दस वर्षों से क्रिकेट का प्रशिक्षण ले रहे हैं। पूर्व में वह दिल्ली में रहते थे तब सात वर्ष की आयु में क्रिकेट खेलना शुरू किया। वह लगातार इंटर स्कूल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें