फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के ध्यानार्थ : अंतरराष्ट्रीय युवा कौशल दिवस पर भारत मंडपम में दिखेंगे जिले के युवा उद्यमी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंफडरेशन ऑफ वूमन आंत्रप्रेन्योर ऑफ इंडिया ने जानकारी की साझा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। स्टार्टअप्स के माध्यम से युवाओं की उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय युवा कौशल दिवस के अवसर पर दिल्ली के भारत मंडपम में 15 जुलाई को युवा उद्यमी शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन कंफेडरेशन ऑफ वूमन आंत्रप्रेन्योर द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को आयोजकों ने सेक्टर-29 में इसकी जानकारी दी। कोवे इंडिया की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मीतू पुरी ने बताया कि यह शिखर सम्मेलन स्टार्टअप चलाने वाले युवाओं को अपने नवाचारों को प्रदर्शित करने और उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों व नीति निर्माताओं से जुड़ने का एक गतिशील मंच प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि मुख्य अतिथि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होंगी, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 विजन के तहत उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली सरकारी नीतियों और योजनाओं पर प्रकाश डालेंगी। कोवे उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष रिया रहेजा ने बताया कि सम्मेलन में आईआईटी मद्रास, आईआईटी दिल्ली, एमिटी विश्वविद्यालय, मारवाह स्टूडियो जैसे प्रमुख संस्थानों के युवा उद्यमी अपने स्टार्टअप्स का प्रदर्शन करेंगे। मूवर्स एंड पैकर्स के अध्यक्ष रमेश अग्रवाल अपनी सफल उद्यमशीलता यात्रा के अनुभव साझा करेंगे। मारुति सुजुकी के राहुल भारती ऑटोमोटिव क्षेत्र में नवाचार पर चर्चा करेंगे। एमएसएमई मंत्रालय की मर्सी एपाओ लघु और मध्यम उद्यमों के लिए सरकारी पहलों की जानकारी देंगी। स्टार्टअप इंडिया की प्रमुख ममता वेंकटेश स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र और सरकारी अवसरों पर विचार रखेंगी, जबकि ओरियन के दुष्यंत सिंह युवाओं को उद्यमिता के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें