फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में दम भरेंगी जिले की पहलवान रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में दम भरेंगी जिले की पहलवान रिया
विज्ञापन




महाराष्ट्र में होने वाली अंडर-17 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में करेंगी यूपी का प्रतिनिधित्व


संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की महिला पहलवान रिया नागर, महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करती हुईं दिखाई देंगी। प्रतियोगिता के लिए पहलवान का चयन गोंडा में आयोजित राष्ट्रीय ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने के आधार पर हुआ है।
विज्ञापन

ट्रायल में पहलवान ने स्वर्ण पदक हासिल किया। महाराष्ट्र के संभाजी नगर में 27 से 30 अप्रैल तक अंडर-17 कैटेगरी में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें शामिल होने के लिए गोंडा के नंदिनी नगर में शनिवार को राष्ट्रीय ट्रायल का आयोजन किया गया। इस ट्रायल में गौतमबुद्ध नगर की चार महिला पहलवान रिया नागर, जानवी, वंशिका नागर, खुशबू चौधरी ने भाग लिया। इनमें से 57 किग्रा भार में रिया ने अपनी दावेदारी पेश कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया है। पहलवान ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र स्थित धूम मानिकपुर गांव में संचालित नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन कुश्ती अकादमी में कोच रवि गुर्जर की देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं। कोच रवि गुर्जर का कहना है कि पहलवान की मेहनत व लगन को देखते हुए उन्हें उम्मीद है वह राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश के साथ जिले का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें