दनकौर(संवाद)। कस्बा निवासी प्रॉपर्टी डीलर ने भूमाफिया पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि भूमाफिया उसे प्लॉट पर निर्माण नहीं करने दे रहा है। पीड़ित मुकेश जोशी ने पुलिस को बताया कि बाईपास रोड पर उसका 250 वर्ग गज का प्लॉट है। दो दिन पहले उस पर बने चार दुकानों को तोड़कर नया निर्माण कराने के लिए गया था, लेकिन निर्माण कार्य शुरू होते ही एक व्यक्ति हथियारबंद कई अज्ञात लोगों के साथ प्लॉट पर आ गया और निर्माण कार्य रुकवा दिया। विरोध करने पर उसेन जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि आरोपी पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। धमकी के बाद से उसका परिवार डरा हुआ है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।