फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिले की शूटर प्रियांशी को स्वर्ण समेत दो रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- नई दिल्ली स्थित करणी सिंह शूटिंग रेंज में 14 मई तक चलेगी प्रतियोगिता


संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की शूटर प्रियांशी पूरवा ने नई दिल्ली में चल रही 24वीं केएसएस मेमोरियल शूटिंग प्रतियोगिता में अलग-अलग कैटेगरी में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता है। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी का चयन राष्ट्रीय स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हुआ था।
विज्ञापन

नई दिल्ली स्थित करणी सिंह शूटिंग रेंज में यह प्रतियोगिता बीती 28 अप्रैल से जारी है। इसमें देशभर से एक हजार से अधिक शूटर हिस्सा ले रहे हैं। प्रियांशी को पिस्टल स्पर्धा के यूथ और टीम इवेंट में स्वर्ण जूनियर कैटेगरी में रजत पदक हासिल हुआ है। वे नोएडा के सेक्टर-46 स्थित सनराइज शूटिंग अकादमी में कोच दीपक तोमर की देखरेख में अभ्यास करती हैं। कोच दीपक तोमर ने बताया कि प्रियांशी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं और कम उम्र में ही राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना चुकी हैं। शूटर प्रियांशी ने कहा कि मुझे शूटिंग का बहुत शौक है। मैं हर दिन अपने खेल को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं। मेरा सपना है कि मैं ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करूं और देश के लिए स्वर्ण पदक जीतूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें