फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्वास्थ्य सेवाओं में अहम योगदान को सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं में अहम योगदान को सम्मान
विज्ञापन

यमुना सिटी संवाद। नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ नर्सिंग ने निम्स हॉस्पिटल के सहयोग से इंटरनेशनल नर्सेस डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य नर्सों की मेहनत, समर्पण और स्वास्थ्य सेवाओं में उनके अहम योगदान को सम्मान देना रहा। यह आयोजन यूनिवर्सिटी के चेयरमैन डॉ देवेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। डॉ रंजीत घुलियानी ने कहा कि आज नर्सिंग केवल मरीजों की देखभाल तक सीमित नहीं है, बल्कि निर्णय लेने और नेतृत्व की भूमिका में भी तेजी से आगे बढ़ रही है। स्कूल ऑफ नर्सिंग के डीन प्रोफेसर दीपक सेठी ने नर्सों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि यदि उन्हें इंटरनेशनल नर्सेस डे का नाम बदलने का अवसर मिले तो वह इसे इंटरनेशनल क्रिएटर्स डे नाम देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें