ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित तृतीय जिला रोलर स्केटिंग च
430 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, अंडर-6 से अंडर-19 वर्ग तक के बालक-बालिकाओं ने लिया हिस्सा
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में तृतीय जिला रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2026-27 का आगाज हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन रोड रेस में करीब 430 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा और रफ्तार का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में अंडर-6 आयु वर्ग से लेकर अंडर-19 वर्ग तक के बालक-बालिका हिस्सा ले रहे हैं। रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष आकाश रावल ने बताया कि चैंपियनशिप के माध्यम से जिले के उभरते स्केटर्स को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। रविवार को रिंक रेस में मुकाबले होंगे।