फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेप्टो कर्मी से मारपीट, हाथ में फ्रैक्चर

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बिरौंडा स्थित जेप्टो सुपरमार्केट में काम करने वाले युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि टीम लीडर ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक पर हमला किया। इसमें उसके दाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया और सिर पर सात टांके आए हैं। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव जुनपद निवासी विशाल ने पुलिस को बताया कि उनका चचेरा भाई जोनटी जेप्टो सुपरमार्केट में काम करता है। 21 अक्तूबर को ड्यूटी के दौरान टीम लीडर बॉबी नागर निवासी दादूपुर ने अपने साथी शिवम नागर, हर्ष मावी और अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर उसे सड़क पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों ने घायल जोनटी को आईवरी अस्पताल पहुंचाया। उसके पूरे शरीर पर चोटें आई हैं। परिजनों को सूचना मिलने पर डायल-112 पर शिकायत की गई। विशाल ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें