फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सितंबर-अक्तूबर में हो सकता है जिला ओलंपिक खेलों का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में आयोजित बैठक में यूपी ओलंपिक संघ ने आयोजन को दी मंजूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। जिला ओलंपिक खेलों का आयोजन कराने के लिए जिला ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों ने रविवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जल्द ही जिले में विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन कराने का निर्णय लिया गया। तारीख तय नहीं की गई है लेकिन सितंबर-अक्तूबर में आयोजन कराने पर चर्चा हुई है। आयोजकों की ओर से तैयारी चल रही है।

संघ के ब्लॉक प्रमुख कोषाध्यक्ष श्यामेंद्र नागर व उपसचिव जफर खान ने बताया कि जिले में पहली बार ओलंपिक खेल के आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिला ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों ने रविवार को लखनऊ में यूपी ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और प्रतियोगिताओं को लेकर चर्चा की। बैठक में प्रतियोगिता का आयोजन सितंबर व अक्तूबर में नोएडा के ग्रेटर नोएडा के कई स्कूलों के साथ स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराने का निर्णय लिया गया। आयोजन के लिए तारीख का निर्णय जल्द जिला ओलंपिक संघ की बैठक में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय, मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम, शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के साथ कई स्कूलों में कराने पर चर्चा की गई। प्रतियोगिता में जिले भर से दो हजार से अधिक खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। इसमें 20 अधिक खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। ओलंपिक खेल में एथलेटिक्स से संबंधित ज्यादातर स्पर्धाएं, बैडमिंटन, तैराकी, मुक्केबाजी, जिम्नास्टिक, तलवारबाजी, बास्केटबॉल आदि खेल स्पर्धाएं होंगी। जिला ओलंपिक खेल की अलग-अलग स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश स्तर भी खेलने का मौका मिलेगा। जिला ओलंपिक संघ के सचिव प्रमोद कुमार ने बताया कि जिला ओलंपिक खेलों के आयोजन की तैयारी जोरों पर चल रही है। प्रतियोगिता के आयोजन से जिले के प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। बैठक में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, संघ अध्यक्ष विराज सागर दास, महासचिव आनंदेश्वर पांडे, कोषाध्यक्ष सैयद रफत रिजवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें