फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खेल छात्रावास में प्रवेश के लिए होंगे जिला स्तरीय ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- बेहतर प्रदर्शन करने वाले करीब 62 खिलाड़ियों को मंडल स्तरीय ट्रायल में शामिल होने का मिलेगा मौका
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। खेल छात्रावास में प्रवेश प्रक्रिया सत्र 2026-27 के लिए बालक और बालिका वर्ग में विभिन्न खेल स्पर्धाओं के जिला स्तरीय ट्रायल होंगे। खेल निदेशालय के निर्देश पर 23 से 26 मार्च अलग-अलग स्थानों पर होने वाले ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले करीब 62 खिलाड़ियों को मंडल स्तरीय ट्रायल में शामिल होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

इनमें कुश्ती, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, बास्केटबॉल, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो के ट्रायल मलकपुर स्टेडियम में होंगे। वहीं, हॉकी, फुटबॉल के ट्रायल सेक्टर डेल्टा दो स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल में कराए जाएंगे। क्रिकेट, तीरंदाजी, हैंडबॉल, टेनिस, तैराकी के ट्रायल निजी अकादमियों में आयोजित होंगे। जिमनास्टिक के ट्रायल नोएडा के सेक्टर 141 स्थित विजयश्री जिम्नास्टिक अकादमी में आयोजित होने की संभावना है। सभी ट्रायल प्रतिदिन सुबह 10 बजे से होंगे। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए होगा।
विज्ञापन

दिन वर्ग खेल

23 मार्च बालक वर्ग : जिमनास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन और टेनिस

24 मार्च बालिका वर्ग : जिमनास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन और टेनिस

25 मार्च बालक वर्ग : क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो और हैंडबॉल
26 मार्च बालिका वर्ग : क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो और हैंडबॉल
नोट: जिला खेल विभाग की ओर से जारी सूचना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें