फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बैडमिंटन सब जूनियर और जूनियर वर्ग में जिला स्तरीय ट्रायल आज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। बैडमिंटन सब जूनियर और जूनियर बालक-बालिका वर्ग के जिला स्तरीय ट्रायल का शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर में आयोजन होगा। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगे। इसके आधार पर उनका चयन प्रदेशीय स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए होगा।
विज्ञापन


प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि 23 से 25 सितंबर तक जूनियर बालिका-बालक वर्ग में प्रदेशीय बैडमिंटन प्रतियोगिता कराने की जिम्मेदारी अयोध्या को मिली है। 5 से 7 अक्तूबर तक होने वाली सब-जूनियर कैटेगरी की जिम्मेदारी अलीगढ़ को मिली है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए शुक्रवार को सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सब-जूनियर (अंडर-15) व जूनियर (अंडर-19) कैटेगरी में जिला स्तरीय बैडमिंटन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। ट्रायल का आयोजन प्रशिक्षक ज्योति नागर के देखरेख में किया जाएगा। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी जूनियर वर्ग में 20 सितंबर व सब-जूनियर वर्ग में 29 सितंबर को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगे। उसके बाद उनका चयन प्रदेशीय स्तर प्रतियोगिता के लिए होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें