नवीन हॉस्पिटल के सामने स्थित पार्क में शुक्रवार रात करीब 10 बजे छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। छात्रों के आपस में मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें दोनों ओर से छात्र एक दूसरे पर लात-घूसे चलाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, विवाद एक चाय की दुकान पर कुर्सी लेने को लेकर शुरू हुआ था। देखते ही देखते मामला बढ़ गया। दोनों ओर से छात्र आपस में भिड़ गए। मारपीट की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार युवकों को मौके से ही हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।