फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 150 साल की रंजिश... जन्मदिन के समारोह में सुलगी चिंगारी; मूंछों की लड़ाई में खूनी खेल

Thu, 16 Nov 2023 11:45 AM IST
शाहरुख खान मनोज कुमार शर्मा, अमर उजाला, जेवर/ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
गांव में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जेवर के मोहवलीपुर गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट में किशोर की मौत के बाद करीब 150 साल पहले शुरू हुई मूंछों की लड़ाई और गंभीर हो गई है। मंगलवार देर रात को एक जन्मदिन की पार्टी में शुरू हुए विवाद से दोबारा शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते बढ़ गया। 
विज्ञापन


गांव में राकेश व सोनू के बीच विवाद हुआ था। सोनू ने अपने साथियों के संग मिलकर राकेश से मारपीट कर दी। जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। दरअसल, मोहवलीपुर को निर्वान राजपूतों का पुश्तैनी गांव बताया जाता है। जबकि चौहान राजपूत खैर के पास बांकनेर धर्मपुर से आकर लगभग 150 साल पूर्व आकर बसे होने की बात ग्रामीण बताते हैं। 

लोगों का कहना है कि चौहान राजपूतों के गांव में बसने के कुछ समय बाद से ही निर्वान राजपूत व चौहान राजपूत एक दूसरे से बैर मानने लगे थे। पिछले इस समय में कई बार दोनों पक्षों में बीच कहासुनी आम बात थी और लगातार दोनों पक्षों के बीच एक दूसरे को लेकर चिंगारी सुलगती जा रही थी। 
विज्ञापन


मगर इस चिंगारी को आग में बदलने के लिए जन्मदिन की पार्टी को बताया जा रहा है। निर्वान पक्ष के प्रमोद फौजी के घर पर जन्मदिन समारोह में चौहान पक्ष के एक युवक को भी आमंत्रित किया गया था। 
विज्ञापन

युवक समाराेह में शामिल होने पहुंचा तो निर्वान पक्ष के लोगों को यह अच्छा नहीं लगा। समाराेह से निकलने के बाद जब चौहान पक्ष का युवक अपने घर के लिए जाने लगा तो रास्ते में ही उसे चौराहे पर रोक लिया और कहासुनी करते हुए मारपीट कर दी। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए मारपीट हुई पथराव हुआ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें