फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डब्ल्यूडीपीएल में गुगली से गिल्लियां बिखेरती नजर आएंगी दिशा

विज्ञापन
विज्ञापन
- अंडर-19 स्तर पर उत्तर प्रदेश का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व
विज्ञापन

- हौज खास स्थित सिटी क्रिकेट अकादमी में सीख रही हैं क्रिकेट की बारीकियां

नितेश कुमार

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की बेटी दिशा नागर दिल्ली में आयोजित होने वाली महिला दिल्ली प्रीमियर लीग (डब्ल्यूडीपीएल) सीजन-2 में गुगली से बल्लेबाजों की गिल्लियां बिखेरती नजर आएंगी। नीलामी प्रक्रिया में पांच लाख रुपये से अधिक बोली लगाकर साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने उन्हें टीम में शामिल किया है।

बता दें कि दिल्ली में अगस्त में महिला दिल्ली प्रीमियर लीग सीजन दो का आयोजन होने जा रहा है। लीग में जिले के दादरी स्थित आकिलपुर जागीर गांव निवासी दिशा नागर साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज की ओर से खेलेंगी। इसको लेकर जिले के लोगों और परिवार में खुशी का माहौल है। पिता अरविंद नागर ने बताया कि दिशा राइट हैंड बल्लेबाजी व राइट हैंड लेग स्पिन गेंदबाजी करती है। वह अंडर-19 स्तर पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
विज्ञापन


- छह किमी दूर तैयारी करने जाती थी दिशा
पिता अरविंद नागर का कहना है कि बेटी की मेहनत व लगन का ही नतीजा है कि वह जिले का नाम रोशन कर रही हैं। तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी दिशा ने आठ वर्ष की आयु में बल्ला थामा था। दिशा करीब दस वर्ष की आयु में साइकिल से रोजाना पांच से छह किमी दूर बिसाहड़ा स्थित जीआर अकादमी में कोच गौरव की देखरेख में क्रिकेट का अभ्यास करती थीं। उन्हें उम्मीद है कि बेटी महिला दिल्ली प्रीमियर लीग में बेहतर प्रदर्शन कर राष्ट्रीय टीम व महिला प्रीमियर लीग के लिए दावेदारी पेश करेंगी।
विज्ञापन

संस्था ने किया है सम्मानित

लीग में चयनित होने पर शनिवार को संकल्प संस्था की ओर से खिलाड़ी को उनके आवास पर पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। संस्था के संस्थापक भूपेंद्र नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार को हरियाणा मॉडल की तर्ज पर खिलाड़ियों को तमाम सुविधाएं मुहैया करानी चाहिए। इस दौरान महासचिव अमित नागर, वीरेंद्र प्रधान, प्रवक्ता राजेश नागर, संदीप भड़ाना, विजयपाल शर्मा, नगेंद्र ने क्रिकेटर को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें