फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मेंटेनेंस फीस की वसूली पूरी, सोसाइटी में सुविधाएं अधूरीं

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट की पटेल नियोटाउन सोसाइटी के लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा।
ग्रेनो वेस्ट स्थित पटेल नियोटाउन सोसाइटी के 400 से अधिक निवासियों ने रविवार को बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। सोसाइटी के मुख्य गेट से लोग फ्लैग मार्च करते हुए प्रोजेक्ट ऑफिस तक पहुंचे और घेराव किया। लोगों का आरोप है कि बिल्डर की ओर से 2.60 रुपये प्रति वर्ग फुट लग्जरी मेंटेनेंस फीस वसूलने के बावजूद कोई बुनियादी सुविधा नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

तीन वर्षों से बेसमेंट-3 में कूड़ा फेंका जा रहा था जिसे चार माह की मशक्कत के बाद आंशिक रूप से साफ किया गया। सुरक्षा व्यवस्था बेहद कमजोर है। पावर बैकअप समय पर शुरू नहीं होता है। जगह-जगह जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। निवासी डॉ. रविकांत शर्मा ने बताया कि एक साल से लगातार व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की जा रही है। इसके बावजूद समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है। वहीं, निवासी प्रवेश वर्मा ने कहा कि यह सोसाइटी नहीं बल्कि झुग्गी जैसी लगती है। प्रदर्शन के दौरान निवासियों ने प्रोजेक्ट के वाइस प्रेसिडेंट सतविंदर से भी मुलाकात की। उन्होंने 18 जुलाई को जवाब देने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर सीमा, जीवन, प्रवेश, अनीता, संदीप, अरविंद, शिव, सुधीर और मनीषा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें