फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिलाओं के मुद्दों, स्वास्थ्य क्षेत्र में उनकी भूमिका पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर के विभिन्न अस्पतालों में हुए विशेष कार्यक्रम
विज्ञापन

फोटो है
-
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शहर के विभिन्न अस्पतालों विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। कई जगहों पर महिला स्टाफ को सम्मानित भी किया गया। साथ ही मरीजों का ध्यान रखने में महिला स्टाफ की भूमिका को अहम बताया।
वाईएसएस फाउंडेशन और सेक्टर-50 स्थित मेदांता अस्पताल की ओर से आयोजित ‘आओ करें महिलाओं की बात’ कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता, जागरूकता और प्रिवेंटिव केयर से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। वाईएसएस फाउंडेशन की सुमेक्षा कौल, गीता भन्या, दुर्गा प्रसाद दुबे, अनीता आहूजा और कीर्ति सहित समेत 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने इसमें भाग लिया। वहीं, कैलाश हेल्थकेयर ने अपने सभी अस्पतालों में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। निदेशक डॉ. पल्लवी शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में महिलाएं दयालु होती हैं और मरीजों का ध्यान रखने में अहम भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन

इसी तरह सेक्टर-137 स्थित फेलिक्स हॉस्पिटल में भी अतंरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। बायोडायवर्सिटी पार्क में नारी शक्ति महोत्सव उत्साह, ऊर्जा और महिला सशक्तीकरण के संदेश के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्वास्थ्य जागरूकता, फिटनेस और प्रतिभा प्रदर्शन से जुड़ी कई गतिविधियां आयोजित की गईं। सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल में सभी महिला डॉक्टर, नर्सिंग अधिकारी, कार्यालय स्टाफ और महिला हाउसकीपिंग स्टाफ शामिल हुए। सीएमएस डॉ. अजय राणा ने सभी को गिफ्ट्स और मरीजों को फल वितरित किए।
विज्ञापन

-

स्त्री आरोग्यम् पिंक कार्ड शुरू
सेक्टर-110 स्थित यथार्थ अस्पताल की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्त्री आरोग्यम् पिंक कार्ड शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए प्रोत्साहित करना और उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ाना है। कार्ड के जरिए महिलाओं का ओपीडी परामर्श, डायग्नोस्टिक जांच और प्रिवेंटिव हेल्थ चेकअप पैकेज पर विशेष छूट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। ॉ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें