फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जमीन नहीं मिलने से फंसा तीन विद्युत उपकेंद्र का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन नहीं मिलने से फंसा तीन विद्युत उपकेंद्र का निर्माण
विज्ञापन

सेक्टर-75, 78 व 48 में बनने हैं उपकेंद्र
टेंडर जारी कर एजेंसी का भी चयन कर चुका है प्राधिकरण का विद्युत यांत्रिक विभाग

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में तीन विद्युत उपकेंद्र बनाने की तैयारी जमीन न मिलने से फाइलों में फंसी हुई है। यह उपकेंद्र सेक्टर-75, 78 और 48 में बनाए जाने हैं। खास बात यह है कि तीनों उपकेंद्र निर्माण के लिए नोएडा प्राधिकरण का विद्युत यांत्रिक विभाग टेंडर कर एजेंसी का भी चयन कर चुका है लेकिन मौके पर जमीन नहीं मिलने के चलते काम नहीं शुरू हो पा रहा है।
विज्ञापन

इसमें सेक्टर-75 और 78 उपकेंद्र को जमीन प्राधिकरण के नियोजन विभाग की तरफ से दिए जाने की प्रक्रिया कई महीनों से फंसी हुई है। जमीन नियोजन विभाग चिन्हित नहीं कर पाया है। वहीं सेक्टर-48 में बरौला गांव के निवासी विरोध कर रहे हैं। ऐसे में तीनों ही उपकेंद्र का काम शुरू नहीं हो पा रहा है। प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक तीनों उपकेंद्र की क्षमता 33/11 केवी होगी। इनमें सेक्टर-75 उपकेंद्र की निर्माण लागत 15 करोड़, सेक्टर-78 के उपकेंद्र की 12.5 करोड़ वहीं सेक्टर-48 के उपकेंद्र के लिए 12.45 करोड़ रुपये अनुमानित है। इनमें से सेक्टर-75 और 78 के उपकेंद्र बनने से यहां बनी सोसाइटियों में बिजली कटने, लो-वोल्टेज और फाल्ट की समस्याएं दूर होंगी। वहीं सेक्टर-48 का उपकेंद्र बरौला की जरूरत को ध्यान में रखते हुए बनाया जाना है। बरौला का उपकेंद्र आबादी और मांग के चलते ओवरलोड है। नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सतीश पाल ने बताया कि जल्द तीनों उपकेंद्र की परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी। काम शुरू होने में जो बाधाएं हैं उनको दूर करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें