द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की आम बैठक शीतला पुष्कर मैदान में हुई। इसमें सर्वसम्मति से दीपावली के बाद व्यापार मंडल के चुनाव कराने का निर्णय लिया गया।
सोमवार को हुई बैठक में वित्तीय वर्ष 2020 के आय-व्यय का ब्योरा संरक्षक मंडल ने प्रस्तुत किया। बैठक में आगामी व्यापार मंडल चुनाव को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि दीपावली के बाद तीन वर्षीय कार्यकाल के लिए चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव की तिथि जल्द घोषित की जाएगी। इस दौरान बैठक में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की गई और संगठन को अधिक मजबूत व पारदर्शी बनाने पर बल दिया गया। बैठक में संरक्षक मंडल से भूपेंद्र रौतेला, अनिल चौधरी, देव सिंह अधिकारी, तारा लाल साह, लीलाधर फुलारा, चंद्र शेखर, जगदीश भट्ट, सुरेश लाल साह, मनोज मठपाल आदि रहे।